बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।
ब्यूरो चीफ पं०कृष्ण विहारी त्रिवेदी।
गाजीपुर ।अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्पमाला पहनाकर अंगवस्त्र, बैग तथा प्रमाणपत्र देकर की बिदाई दी गयी।
बताते चलें कि दिनांक *31मार्च 2026 मंगलवार* को पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (कार्यकाल) पूर्ण होने पर 1. उप निरीक्षक ना0पु0 महमूद हसन,. मुख्य आरक्षी चालक राजेन्द्र प्रसाद सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाईन गाजीपुर में आयोजित विदाई समारोह में अंग वस्त्र, बैग के साथ पुष्प माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई। उन्हें सम्मानित करते हुए सेवानिवृत्ति के पश्चात् अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाए दी गई ।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे ।
*उक्त सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मचारियों का सेवा विवरण –*
1. *उप निरीक्षक ना0पु0 862310154 श्री महमूद हसन* पुलिस बल में दिनांक 14.08.1986 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए इनके द्वारा कुल 39 वर्ष, 07 माह, 17 दिवस की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय रहा ।
2. *मुख्य आरक्षी चालक842190352 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस बलमेंविगत 01.07.1984 को आरक्षी स0पु0 के पद पर भर्ती हुए । इनके द्वारा कुल 40 वर्ष की सेवा का योगदान दिया गया । इनका कार्य अत्यंतहीसराहनीय रहा ।






