लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने आज 01 अप्रैल को तारामंडल स्थित सहजनवां के पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय के आवास पर उनके छोटे पुत्र मानवेंद्र पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘विकसित उत्तर प्रदेश@2047’ विजन डॉक्युमेण्ट की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज केवल एक विजन नहीं, बल्कि प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और संरचनात्मक रूपान्तरण का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे व्यापक और सहभागी बनाते हुए प्रदेशभर से प्राप्त 98 लाख से अधिक जन-सुझावों, विशेषज्ञों, उद्योग संगठनों तथा अन्य हितधारकों के विचारों का विश्लेषण करते हुए समाहित किया जाए और उसी आधार पर सेक्टरवार अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक कार्ययोजना शीघ्र जारी की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विजन डॉक्यूमेण्ट व्यवहारिक, परिणामोन्मुख और समयबद्ध होना चाहिए, जो प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने का ठोस आधार प्रस्तुत करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे केवल सैद्धांतिक दस्तावेज न रखकर सेक्टरवार मिशनों, वर्ष 2030, वर्ष 2036 और वर्ष 2047 के स्पष्ट लक्ष्यों तथा क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजनाओं में विभाजित किया जाए। साथ ही सभी विभाग त्रैमासिक एवं वार्षिक लक्ष्यों के अनुरूप विभागवार और अंतर-क्षेत्रीय कार्ययोजना तैयार करें, जिसमें जिम्मेदारियों, अपेक्षित परिणामों और समन्वय की व्यवस्था स्पष्ट रूप से निर्धारित हो।
मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए कि राज्य स्तर पर तैयार विजन को जिला, शहर और पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इसके लिए ‘जिला विजन 2047’ तैयार कर स्थानीय आवश्यकताओं और संसाधनों के अनुरूप योजनाएं बनाई जाएं। साथ ही, प्रमुख परियोजनाओं की सुव्यवस्थित पाइपलाइन तैयार कर उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों का प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश का पूरा ढांचा तीन प्रमुख स्तम्भों ’अर्थशक्ति, जनशक्ति और जीवनशक्ति’ पर आधारित है, जिन्हें मजबूत करने के लिए
कृषि, उद्योग, सेवाएं, बुनियादी ढांचा, सामाजिक क्षेत्र और सुशासन को एकीकृत रूप से आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेण्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रीयल-टाइम डैशबोर्ड के माध्यम से नियमित समीक्षा व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि प्रगति की सतत् निगरानी हो और आवश्यक सुधार समय पर सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दस्तावेज स्थिर नहीं, बल्कि एक डायनमिक और एक्शन-ओरिएण्टेड मार्गदर्शिका होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सुशासन, कानून व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं और मजबूत आधारभूत ढांचे को इस पूरी कार्ययोजना की रीढ़ बनाया जाए। एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक कॉरिडोर के माध्यम से कनेक्टिविटी को और
सुदृढ़ किया जाए, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘विकसित उत्तर प्रदेश/2047’ एक समग्र परिवर्तन का अभियान है, जिसमें आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक न्याय, समावेशिता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार को समान महत्व दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह विजन प्रदेश की विकास यात्रा का ऐसा प्रभावी दस्तावेज बने, जो उत्तर प्रदेश को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में अग्रणी स्थान दिलाए।
बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश ने वर्ष 2047 तक 06 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है, जबकि वर्ष 2030 तक 01 ट्रिलियन डॉलर और वर्ष 2036 तक 02 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का मध्यवर्ती लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगभग 16 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर आवश्यक है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगभग 356 बिलियन डॉलर के स्तर पर है और भारत की जी0डी0पी0 में इसका योगदान करीब 09 प्रतिशत से अधिक है।
मुख्यमंत्री जी ने सेक्टर आधारित रणनीति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में संतुलित और उच्च उत्पादकता आधारित विकास सुनिश्चित किया जाए। कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि स्मार्ट कृषि, वैल्यू चेन आधारित मॉडल, निर्यातोन्मुख उत्पादन और डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा दिया जाए। पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बताते हुए मुख्यमंत्री जी ने इनके वैज्ञानिक विकास, प्रोसेसिंग और बाजार सम्पर्क को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास के सन्दर्भ में कहा कि उत्तर प्रदेश को टेक्नोलॉजी आधारित, निर्यातोन्मुख और वैश्विक प्रतिस्पर्धी विनिर्माण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाना है। बैठक में अवगत कराया गया कि राज्य के मैन्युफैक्चरिंग जी0वी0ए0 में एम0एस0एम0ई0 का योगदान लगभग 46 प्रतिशत है तथा निवेश आकर्षित करने के लिए 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किए गए हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में परियोजनाएं क्रियान्वयन की अवस्था में हैं।
मुख्यमंत्री जी ने सेवा क्षेत्र और डिजिटल अर्थव्यवस्था को विकास का प्रमुख इंजन बताते हुए आई0टी0, आई0टी0ई0एस0, आर्टिफिशियल इण्टेलिजेंस, पर्यटन और नवाचार आधारित क्षेत्रों में तेजी से विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को ज्ञान और नवाचार का वैश्विक केन्द्र बनाने के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप ईकोसिस्टम और कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में यह भी बताया गया कि लगभग 24 करोड़ की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश देश का एक विशाल उपभोक्ता बाजार है। कार्यशील आयु वर्ग की बड़ी हिस्सेदारी इसे विकास के लिए विशेष अवसर प्रदान करती है। अनुमान है कि वर्ष 2047 तक शहरीकरण दर 60 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
➡️➡️➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 4➡️➡️➡️➡️
➡️लखनऊ- मुख्यमंत्री युवा योजना से मिला लाभ, युवाओं को मिल रहे सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी, 25 लाख का ऋण लेकर शुरू किया कारोबार, आयल मिल लगाकर बने रोजगारदाता, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बढ़ाया बिजनेस, हर महीने 70 हजार रुपये की कमाई, सरकारी योजना ने बदली युवा की किस्मत, आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को दे रहे रोजगार
➡️लखनऊ- नकली नोट फैक्ट्री में सपा नेता गिरफ्तार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तारी पर बोले, लाल टोपी वाले नकली नोटों के धुरंधर-पंकज, सपा की चाल, चरित्र, चेहरा उजागर-पंकज चौधरी
➡️लखनऊ- सरकार के निर्देश पर भूसा टेंडर में तेजी, टेंडर में तेजी, कई जिलों में प्रक्रिया जारी, साइलेज टेंडर को लेकर सरकार सख्त, 6 जिलों में पूर्ण, बाकी में काम तेज, गोआश्रय स्थलों में भंडारण सुनिश्चित पर जोर, किसानों से सीधी खरीद को बढ़ावा
➡️लखनऊ- मौलाना खलीलुर्रहमान ईरान कल्चर हाउस पहुंचे, सज्जाद नोमानी ईरान कल्चर हाउस पहुंचे, ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि से की मुलाकात, डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही को दिया संदेश, शिया और सुन्नी एकता का संदेश दिया गया, यह लड़ाई बातिल ताकतों के खिलाफ है- मौलाना
➡️लखनऊ- मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में 3 की मौत, सीएम योगी ने सड़क हादसे का लिया संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश, मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी के निर्देश
➡️प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया, घर में नमाज़ पढ़ने के मामले में निर्देश, व्यक्ति घर में नमाज़ अदा कर सकता है-HC, ‘लेकिन बड़ी भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी’, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भी निर्देश दिया, कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर कार्रवाई होगी, DM, SSP पर से अवमानना कार्रवाई भी रोक दी गई
बुलंदशहर- ट्रांसजेंडर के इश्क में युवक का कत्ल, गड्ढा खोदकर दफनाया युवक का शव, ट्रांसजेंडर से दीपक, साक्षर करते थे ‘प्यार’, साक्षर से पीछा छुड़ाने के लिए रची साजिश, ट्रांसजेंडर ने दीपक, देवेश, शुभम संग रची साजिश, साक्षर कौशिक की डंडों से पीटकर की गई हत्या, घर से बुला कर ले जाकर की निर्मम हत्या, पुलिस में 24 घंटे में हत्याकांड का किया खुलासा, ट्रांसजेंडर अमन और देवेश व शुभम गिरफ्तार, आरोपी दीपक फरार, तलाश में दबिश जारी, थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का सनसनीखेज मामला
बरेली- DIG अजय कुमार साहनी ने की समीक्षा बैठक, रेंज के एसएसपी के साथ के साथ की समीक्षा, माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, जिले में कानून व्यवस्था सुद्रढ बनाने के निर्देश, रेंज ऑफिस में आयोजित की समीक्षा बैठक
बिजनौर- पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र पर जानलेवा हमला, पुलिस की मौजूदगी में पूर्व सांसद पर हमला, माफिया तालिब और खालिद ने किया हमला, हमला करके माफिया मौके से हुए फरार, प्लाईवुड की फैक्ट्री पर पूर्व सांसद पर हमला, पुलिस सुरक्षा गार्ड पर भी हुआ हमला, कोतवाली शहर के चांदपुर चुंगी का मामला
उन्नाव- मिड डे मील के लिए छात्रों से मंगवाई लकड़ी, भोजन पकाने के लिए टीचर ने मंगाई लकड़ी, लकड़ी न लाने पर छात्र को पीटने का आरोप, पीड़ित छात्र ने माता-पिता को बताई आपबीती, परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर, बांगरमऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय का मामला
बदायूं- लाइन में आगे लगने को लेकर दो लोगों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, एलपीजी सिलेंडर लेने गए उपभोक्ताओं में हुई मारपीट, बिल्सी थाना के बिल्सी इंडेन गैस एजेंसी का मामला
बहराइच- बहराइच-बाराबंकी चौड़ीकरण का कार्य तेज, सिटी मजिस्ट्रेट ने कैसरगंज में किया निरीक्षण, 5 ग्रामों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, भूमि अधिग्रहण कार्य को लेकर किया निरीक्षण, बहराइच से बाराबंकी तक बनेगी फोरलेन रोड, बहराइच से लखनऊ तक सफर होगा आसान
चंडीगढ़- चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, बीजेपी दफ्तर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी, चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में है बीजेपी दफ्तर
आगरा- नगर निगम ने हटाया अवैध अतिक्रमण, आईएसबीटी बस स्टैंड पर चला अभियान, अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त, UPSRTC ने नगर आयुक्त को लिखा था पत्र, नगर आयुक्त के निर्देश पर चला अभियान, दोबारा कब्जा न करने की दी सख्त चेतावनी
कन्नौज- छेड़खानी की फर्जी रिपोर्ट लिखाना पड़ा भारी, कोर्ट ने 2 साल पुराने मामले में सुनाई सजा, झूठी रिपोर्ट लिखाने वाले पिता को सजा, बेटियों की छेड़खानी का लिखवाया था केस, ठठिया थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡️फर्रुखाबाद- स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ कार्यक्रम
➡️फतेहपुर- पुलिस के हत्थे चढ़ा गैस सिलेंडर चोर गिरोह, आठ सिलेंडरों के साथ पांच चोर गिरफ्तार, चोरी का भारी मात्रा में सामान भी बरामद, अभियुक्तों पर दर्ज है 6 से ज्यादा मुकदमें, पुलिस और एसओजी टीम ने किया खुलासा, सदर कोतवाली क्षेत्र किया गया गिरफ्तार
➡️बागपत- बागपत पहुंचे लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, पाकिस्तान के होंगे दो टुकड़े- नंद किशोर गुर्जर, भारत में जल्द मिल जायेगा पाकिस्तान- गुर्जर, ‘पाकिस्तान के मिल जाने पर ही पहनूंगा माला’, ‘नोटबंदी कर मोदी जी ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी’, अब भूखमरी की कगार पर पाकिस्तान- गुर्जर
➡️फतेहपुर- देवीगंज में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, मेट्रोमोनियल साइट के नाम पर करते थे ठगी, किराए के मकान से चल रहा था कॉल सेंटर, 3 युवतियों समेत 6 आरोपी हुए गिरफ्तार, फर्जी प्रोफाइल बनाकर करते थे ठगी, तीन हजार से 20 हजार तक वसूलते थे पैसे, 144 सिम कार्ड, कंप्यूटर समेत सामान बरामद, राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज की घटना
अलीगढ़- रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, रोडवेज बस सवार 15 सवारियां घायल, बस चालक बस के केबिन में फंसा, जयपुर से अलीगढ़ आ रही थी बस, राजस्थान रोडवेज की बस हादसे की शिकार, सभी घायलों को भेजा गया अस्पताल, गोरई के श्योरा बहादुरपुर के पास की घटना
प्रयागराज- जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में खूब चले लाठी डंडे और पत्थर, मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, फूलपुर थाना क्षेत्र के गगौर गांव की घटना
➡️बस्ती- स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, DM ने अभियान का किया शुभारंभ, वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बेसिक शिक्षा कार्यालय पर कार्यक्रम






