विद्युत तार लटकते देखकर महरौर उपकेंद्र के अवर अभियंता को किया निलंबित

SHARE:

विद्युत तार लटकते देखकर महरौर उपकेंद्र के अवर अभियंता को किया निलंबित।

रिपोर्टर शरद यादव।

गाजीपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए:के: शर्मा ने गत गुरुवार को बलिया जाते समय विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के क्षेत्र में महरौर,रसड़ा मार्ग पर निरीक्षक के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन मानक से अधिक नीचे लटकती हुई देखा। इसे गंभीर लापरवाही की संज्ञान में लेते हुए उनके द्वारा तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अवर अभियंता विद्युत केंद्र महरौर धर्मेंद्र पाल को विभागीय उत्तरदायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टा दोषी पाते हुए देर रात निलंबित कर दिया इसके साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जंगीपुर गाज़ीपुर प्रवीण कुमार तिवारी को भी आरोप पत्र निर्गत किया गया है। मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट कहा है कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही विशेष कर सुरक्षा मानकों से जुड़ी आने देखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्युत लाइनों को मानकों के अनुरूप रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। जिससे आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ निर्वाध विद्युत आपूर्ति बना रहे।

Leave a Comment