भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों का डाक्टर ज्वाला प्रसाद गुप्त के आवास पर फूल मालाओं से लाद कर व मिठाई खिलाकर हुआ जोरदार स्वागत।

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों का डाक्टर ज्वाला प्रसाद गुप्त के आवास पर फूल मालाओं से लाद कर व मिठाई खिलाकर हुआ जोरदार स्वागत।

लालगंज (आजमगढ़) भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों का डाक्टर ज्वाला प्रसाद गुप्त के आवास पर फूल मालाओं से लाद कर व मिठाई खिलाकर हुआ जोरदार स्वागत। ‌ज्ञात हो कि सुनील सिंह डब्बू को भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष, राजेश सरोज को जिला उपाध्यक्ष, राकेश चतुर्वेदी को जिला मंत्री, रजनीश जायसवाल को सह कोषाध्यक्ष, आदर्श राय को जिला सोशल मिडिया‌ तथा आशुतोष राय, इन्द्राज चौहान को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य जिला कार्यसमिति मनोनीत किया गया है। लालगंज तहसील मुख्यालय पर मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि लालगंज क्षेत्र से तेज़ तर्रार तथा कर्मठ युवा कार्यकर्ता को पार्टी ने पदाधिकारी बनाने में विशेष महत्व दिया है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग देंगे और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचानें में मदद करेंगे। प्रधान राम चन्द्र राम ने मनोनीत पदाधिकारियों के प्रति शुभ कामनाएं व्यक्त किया साथ ही अच्छे कार्यकर्ताओं के मनोनयन के लिए पार्टी ‌शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। मनोनीत पदाधिकारियों ने सम्मान और सत्कार से अभिभूत होकर सभी वरिष्ठ जनों को धन्यवाद एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, डॉ ज्वाला प्रसाद गुप्त, दी बार के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह,‌ मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अनिल‌ राज, नन्दन जायसवाल, सहादुर सोनकर, जितेंद्र सोनकर उर्फ रोमी, रंजन जायसवाल, प्रराम‌चन्द राम,‌‌ अवनीश राय, गोलू तिवारी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment