दी बार एसोसिएशन के प्रस्ताव को न मानने पर अधिवक्ताओ व एसडीएम के बीच नोक झोक।

SHARE:

दी बार एसोसिएशन के प्रस्ताव को न मानने पर अधिवक्ताओ व एसडीएम के बीच नोक झोक।
लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर दी बार एसोसिएशन के प्रस्ताव को न मानने पर अधिवक्ताओ व एसडीएम के बीच नोक झोक। दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम लालगंज भ्रष्टाचार मे लिप्त है। जन विरोधी, अधिवक्ता विरोधी निरंकुश व मनमानी करने वाला अधिकारी है।पत्रावलियों में वादकारियो के बात कर आदेश करता है। लालगंज तहलील मे कोर्ट से फाइल गायब होना आम बात है। तहसील परिसर गांडियो की चोरी की घटनाओ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से दी बार एसोसिएशा द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। तहसील परिसर में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गंदगी का अम्बार लगा है। पुराने भवनो को गिराकर अधिवक्ता संघ भवन के सामने मलवा इकट्ठा कर दिया गया। जिसकी नीलामी न होने से मलवा नही हटाया जा रहा है। जिससे तहसील परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता समरबहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, राजेंद्र सिंह खन्ना, प्रसिद्ध नरायण सिंह, लल्ले मिश्रा, सुनीश श्रीवास्तव, सत्तोष राय, शिव प्रकाश यादव, हरी यादव, संतोष सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, भानु यादव, विजय सिंह, संजय सिंह, दीपक पाठक, विनीत सिंह, शिवेन्द्र राप सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment