पूविवि : माइक्रोबायोलॉजी के चार छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनी में चयन, विश्वविद्यालय का बढ़ाया मान

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय अंतर्गत संचालित माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एमएससी (चतुर्थ सेमेस्टर, सत्र 2024-26) के चार होनहार छात्रों—अविनाश पाठक, श्याम सुंदर चौहान, नितिन चौहान एवं आयुष सिंह—का चयन प्रतिष्ठित कंपनी जेए स्टेराइल प्राइवेट लिमिटेड, मेसाना (गुजरात) में हुआ है। यह चयन 16 मार्च 2026 को विभागीय कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार के आधार पर किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के मार्गदर्शन में तथा प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में छात्रों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे प्रतियोगी माहौल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
चयनित छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर डॉ. एस. पी. तिवारी एवं विभाग के अन्य शिक्षकों ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment