जौनपुर : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने बस संचालकों के प्रस्तावों को दी मंजूरी

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। दिनांक 08 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए प्रस्तावित मार्गों के संबंध में उपस्थित बस संचालकों से सीधा संवाद किया और आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के साथ-साथ युवाओं और उद्यमियों को रोजगार का सशक्त माध्यम भी प्रदान करेगी।

(Advertisement: Bhavya Creation Jaunpur)

(Advertisement: Bhavya Creation Jaunpur)

बैठक में परमिट जारी करने, मार्ग निर्धारण, फेरे (ट्रिप), समय सारिणी और संचालन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत को सुगम परिवहन सेवा से जोड़ना है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिले और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिले।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment