*जनपद मऊ के लाडनपुर कोपागंज स्थित बीएसएस महाविद्यालय में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन*
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज पाठक
*कॉलेज प्रबन्धक मनोज राय, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश गुप्त, अब्दुल अजीम खान , डॉक्टर सरफराज अहमद , सर्वेश राय , अखिलेश राय एवं कॉलेज संरक्षक सतीश राय ने छात्रों को दी प्रेरणादायक सीख*…..
*जीवन में कुछ अच्छा और सार्थक करके दिखाना ही असली सफलता…..मेहनत , अनुशासन तथा आत्मविश्वास को बनाएं अपनी सबसे बड़ी ताकत …..मनोज राय*
*कोपागंज….मऊ …. उत्तर प्रदेश*
जनपद मऊ अंतर्गत कोपागंज के लाड़नपुर स्थित बी.एस.एस. महाविद्यालय पी जी कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ *कॉलेज प्रबन्धक जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ श्री मनोज राय , अतिथियों ओमप्रकाश गुप्ता पत्रकार, अब्दुल अजीम खान पत्रकार , डॉक्टर सरफराज अहमद , अखिलेश राय ( प्रबंधक, साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मऊ ), सर्वेश राय ( पूर्व ब्लॉक प्रमुख, कोपागंज ) तथा महाविद्यालय के संरक्षक सतीश राय एवं श्रीमती मंजुलता राय* द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर किया गया। समारोह के दौरान सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में *निलेश राय, गिरजा शंकर, मोहम्मद आरिफ, इकबाल अहमद, रंजना तिवारी, रुबीना ताज, जोहरा शमीम, नम्रता राय, कंचन रानी मौर्य, अनिल कुमार गुप्ता* सहित अनेक छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
खचाखच भरे ऑडियंस को संबोधित करते हुए *बी एस एस पीजी कॉलेज के प्रबंधक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय* ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें और मेहनत, अनुशासन तथा आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाएं। जीवन में कुछ अच्छा और सार्थक करके दिखाना ही असली सफलता है, जिससे समाज और देश दोनों का नाम रोशन हो सके। *महाविद्यालय के संरक्षक एवं कर्ताधर्ता श्री सतीश राय, कोपागंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री सर्वेश राय , साई कालेज मऊ के प्रबंधक श्री अखिलेश राय* ने अपने संबोधन में कहा कि विदाई एक अंत नहीं, बल्कि नए सफर की शुरुआत होती है। छात्र अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, अनुशासन और मेहनत को जीवन का आधार बनाएं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी उतने ही आवश्यक हैं, जो उन्हें जीवन में सफलता दिलाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में *वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता, अब्दुल अजीम खान एवं डॉ. सरफराज अहमद* ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में ज्ञान के साथ-साथ कौशल, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का होना भी अत्यंत आवश्यक है। एक सच्चा शिक्षित व्यक्ति वही है, जो अपने ज्ञान का उपयोग समाज और देश के विकास में करे। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में चुनौतियाँ अवश्य आएंगी, लेकिन जो विद्यार्थी धैर्य, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, वही सफलता की ऊँचाइयों को छूते हैं। असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि वही भविष्य की सफलता की नींव होती है।उन्होंने छात्रों को यह भी संदेश दिया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और सकारात्मक सोच को अपनाएं तथा अपने गुरुजनों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का सम्मान करें। अंत में तीनों अतिथियों ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे चलकर समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






