हनुमानपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण सम्पन्न

SHARE:

हनुमानपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण सम्पन्न

REPORT-Hayat Hussain Ansari

मुगलसराय, चंदौली | 13 अप्रैल 2026: हनुमानपुर , पोखरे के पास, मुगलसराय में आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6 बजे दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि के साथ किया गया। बाबा साहब की श्वेत प्रतिमा को गेंदा फूलों की मालाओं से सुसज्जित किया गया था, जिसके हाथ में ‘भारतीय संविधान’ की प्रति थी। पृष्ठभूमि में भगवान बुद्ध के चित्र व आकर्षक प्रकाश-सज्जा ने समूचे माहौल को प्रेरणादायी बना दिया।

इस अवसर पर नगरपालिका चैयरमैन सोनू किन्नर, रीबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष व सोशल एक्टिविस्ट सतनाम सिंह के साथ ट्रस्ट की टीम से नीतेश जैस, हयात अंसारी, आशा कुमारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा दिखाए गए ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।, इस अवसर पर सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) को जय भीम का अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित भी किया गया

नगरपालिका चैयरमैन सोनू किन्नर ने कहा, “बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को समानता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देती रहेगी।”

रीबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

समारोह ‘जय भीम, जय संविधान’ के उद्घोष के साथ सम्पन्न हुआ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment