महिला सुरक्षा संबंधी जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित, स्कूल सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण व पिंक शौचालय जैसे मुद्दों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

SHARE:

महिला सुरक्षा संबंधी जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित, स्कूल सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण व पिंक शौचालय जैसे मुद्दों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक का विवरण–
आज दिनांक 16.04.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल तथा प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0नि0 गुरुज्ञान चन्द्र पटेल द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। *बैठक में जनपद के चिकित्सक, शिक्षक, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं विभिन्न छात्रावासों के प्रबंधकों* ने प्रतिभाग किया।

*चिन्हित चुनौतियाँ एवं निराकरण –*
बैठक में विद्यालयों/कॉलेजों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता की आवश्यकता चिन्हित की गई। इसके समाधान हेतु *‘शक्ति मोबाइल’ एवं ‘एण्टी-रोमियो स्क्वाड’ की ड्यूटी* स्कूल समय के अनुसार पुनर्गठित की गई तथा सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही छात्राओं को सशक्त बनाने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया, जिसके अंतर्गत *‘मिशन शक्ति’ अभियान* के तहत विद्यालयों में सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने एवं निजी संस्थानों के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

*प्राप्त सुझाव एवं कार्यवाही –*
बैठक में व्यापार मंडल एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा प्रमुख बाजारों में पिंक शौचालय निर्माण का सुझाव दिया गया। इस पर निर्णय लिया गया कि संबंधित संगठन नगर निकाय के साथ समन्वय कर स्थान चिन्हित करेंगे तथा पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सकारात्मक संस्तुति प्रदान कर प्रस्ताव नगर पालिका/नगर निगम को भेजा जाएगा।

निष्कर्ष–
बैठक में प्राप्त सभी शिकायतों एवं सुझावों को कार्यवृत्त में शामिल करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही अंतर-विभागीय विषयों पर संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई