तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की हुई मौत।

SHARE:

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की हुई मौत।

संवाददाता संजय गुप्त 

आजमगढ़ जिले के लालगंज देवगांव कोतवाली क्षेत्र से बता दे कि चिरकिहिट बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बृद्ध हुआ घायल। देवगांव कोतवाली के चिरकिहिट निवासी सतईराम 65 वर्ष पुत्र दलजीतराम सुबह आठ बजे अपने घर से चिरकिहिट बाजार जा रहे थे बाजार के बाहर थे तभी चिरकिहिट बाजार की तरफ से तेज गति से अपने घर हवदी के पुरा जा रहें बाइक सवार ने। सतईराम को जोरदार टक्कर मार दी। सतई राम वही पर गिर पड़े स्थानी लोगो ने आनन फानन में घायल को लालगंज के एक प्राइबेट हास्पिटल लाया गया जहा डॉक्टर ने प्लास्टर लगा कर घायल को हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में लालगंज बाजार में ही घायल की मृत्यू हो गयी। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नही दी गयी थी। मृतक सतईराम का एक पुत्र महेश 50 वर्ष है वह पत्नी का दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।

Dheeraj Pathak
Author: Dheeraj Pathak

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई