हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

https://www.youtube.com/watch?v=ES_yNI1WT4o

बरदह/मार्टिनगंज। मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कादनपुर (पोस्ट फुलेश, थाना दीदारगंज) निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार यादव की हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार यादव पुत्र रामसहारे यादव अपने सगे मामा चन्द्र शेखर यादव के साथ ट्रक पर रहकर रोजी-रोटी कमाते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि वह अरौंगाबाद में एक निजी होटल पर ट्रक खड़ा कर नहा रहे थे और कपड़ा फैला रहे थे। इसी दौरान अचानक कपड़ा हाईटेंशन बिजली के तार से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
पवन कुमार यादव दो बहनों में दूसरे नंबर के इकलौते भाई थे। उनकी बहनें साधना यादव और मेनका यादव की अभी शादी होनी बाकी है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद पवन परिवार की आर्थिक मदद के लिए बाहर काम करने चले गए थे।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव कादनपुर लाया जाएगा।
इधर, युवक की असमय मौत से मां मीरा देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामसहारे यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा इकलौता चिराग बुझ गया, अब हम किसके सहारे जीवन बिताएंगे।”

Dheeraj Pathak
Author: Dheeraj Pathak

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई