आजमगढ़ पुलिस की सतर्कता से सुचारु रहा ट्रैफिक प्रबंधन

SHARE:

आजमगढ़ पुलिस की सतर्कता से सुचारु रहा ट्रैफिक प्रबंधन

संवाददाता अतीक अहमद आजमगढ़ न्यूज़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में होमगार्ड परीक्षा के दौरान आज दिनांक 25.04.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी* द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पहाड़पुर एवं शिबली कॉलेज के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को बिना किसी असुविधा के समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में सहायता मिल सके।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment