एएनटीएफ गाजीपुर व थाना जमानियाँ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 नफर शातिर तस्करों को 520 ग्राम नाजायज हिरोईन (कीमत लगभग 1 करोड़ 40

SHARE:

एएनटीएफ गाजीपुर व थाना जमानियाँ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 नफर शातिर तस्करों को 520 ग्राम नाजायज हिरोईन (कीमत लगभग 1 करोड़ 40

रिपोर्टर अमिय शंकर श्रीवास्तव जमानिया।
गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.04.2026 को प्र0नि0 ए0एन0टी0एफ0 सुरेन्द्रनाथ सिंह मय टीम एवं उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह थाना जमानियां द्वारा पतारसी सुरागरसी मादक पदार्थ की तस्करी रोकथाम के क्रम में मुखबिर के द्वारा बताये गये व्यक्तियों की तलाश में देवरिया चौकी के आस पास मामूर थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम खिजिरपुर/मथारे चट्टी सरफुद्दीन के मकान से 100 मी0 पहले अभियुक्त 1 .अविनाश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कुदरा थाना कुदरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार 2 .राजू कुमार रावत पुत्र स्व0 गंगा रावत निवासी रामगढ़ थाना रामगढ़ जनपद कैमूर भभुआ बिहार को 520 ग्राम नाजायज हिरोईन व 02 अदद एन्ड्राईड मोबाईल तथा 02 अदद मोटर साईकिल के साथ नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया एवं अपराध का बोध कराते हुए उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/2026 धारा-8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया गया कि यह मादक पदार्थ हम लोग मोहनिया बिहार से लाकर जनपद गाजीपुर व आस –पास के जनपदों में घूम-घूम कर बेच देते हैं । बेचने पर जो मुनाफा होता है, उसे आपस में बांट लेते हैं।

 

Leave a Comment