बरदह आजमगढ़ स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर ठेकमा ब्लाक प्रधानसंघ अध्यक्ष प्रमोद राय की अध्यक्षता में

SHARE:

बरदह आजमगढ़ स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर ठेकमा ब्लाक प्रधानसंघ अध्यक्ष प्रमोद राय की अध्यक्षता में गुरुवार ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने महामहिम राज्यपाल महोदया उतर प्रदेश लखनऊ को बीडीओ ठेकमा मनोज कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया

ठेकमा ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक क्षेत्र ग्राम प्रधानों द्वारा राज्यपाल को ज्ञानपन में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतो में ग्राम प्रधान का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त हो रहा है ग्राम पंचायत का चुनाव समय पर नहीं होने का आसार दिख रहा है अखिल भारतीय प्रधान संघ संगठन को संदेह है कि कार्य काल समाप्त होते ही प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को ग्राम पंचायत में प्रशासक नियुक्त कर दिया जायेगा गांव की जनता द्वारा निर्वाचित मौजूदा ग्राम प्रधान को कार्यकाल चुनाव तक बढ़ाने की माग की प्रदेश सरकार को निर्देशित करते हुए ग्राम प्रधान के कार्यकाल को बढ़ाने की माग की इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश पासी जितेंद्र राय धर्मवीर यादव राकेश मौर्या जिया बिंद दाउद खान धारा राम सुजीत राम संजय सिंह मुना राम अरशद खान समेत आदि लोग मौजूद रहे ।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई