गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर मे पूर्व प्रधान सुनील आनंद पुत्र स्व रामबचन यादव के घर मे शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 पर शार्ट सर्किट से आग लगा

SHARE:

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर मे पूर्व प्रधान सुनील आनंद पुत्र स्व रामबचन यादव के घर मे शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 पर शार्ट सर्किट से आग लगा

रिपोर्ट मंजू शर्मा
बिंद्राबाज़ार आज़मगढ़
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर मे पूर्व प्रधान सुनील आनंद पुत्र स्व रामबचन यादव के घर मे शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 पर शार्ट सर्किट से आग लगा जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों द्वारा इसकी सूचना तुरंत 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान सुनील आनंद पुत्र स्वर्गीय रामवचन यादव के घर शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर में धुआं धुआं उठ गया। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी तुरंत 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पर 112 व फायर ब्रिगेड पहुंची। फायर ब्रिगेड और स्थानिय ग्रामीणों की मदद से लगभग 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर का वासिंग मशीन, एसी, कपड़ा आदि लगभग लाखो की कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल वेदप्रकाश राय मौक़े पर पहुंच कर आगजनी से हुए नुकसान का आकलन किया।क्षेत्रीय लेखपाल वेद प्रकाश राय ने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर भेज दी जाएगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment