थाना सिधारी पुलिस की संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही से महिला एवं उसके पांच बच्चों को मिला पुनः आवास

SHARE:

थाना सिधारी पुलिस की संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही से महिला एवं उसके पांच बच्चों को मिला पुनः आवास

लिस के सतत प्रयासों एवं समन्वय से वर्षों पुराना पारिवारिक प्रकरण हुआ निस्तारित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी श्री राजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना सिधारी पुलिस द्वारा एक महिला एवं उसके पांच बच्चों को उनके वैवाहिक आवास में पुनः सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक आवासित कराया गया।

उक्त प्रकरण में पीड़ित महिला को न्याय एवं आवास उपलब्ध कराने हेतु लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, किन्तु विभिन्न परिस्थितियों के कारण प्रकरण का समाधान नहीं हो पा रहा था। थाना सिधारी पुलिस ने अत्यंत संवेदनशीलता, धैर्य एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी पक्षों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया तथा मामले के शांतिपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए।

इसी क्रम में माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट एफ०टी०सी० (जूनियर डिवीजन), आजमगढ़ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में उप निरीक्षक पूनम विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए महिला एवं उसके पांचों बच्चों को पुनः उनके घर में सुरक्षित रूप से आवासित कराया गया।

पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी गई तथा समस्त आवश्यक वैधानिक कार्यवाही संपन्न की गई।

➡️ जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उन्हें न्याय दिलाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment