फ़रिहा गाँव की कब्रिस्तान से एक्सीडेंट में मृत हुए अधेड़ की डेड बॉडी दो दिन बाद निकाला गया बाहर

SHARE:

फ़रिहा गाँव की कब्रिस्तान से एक्सीडेंट में मृत हुए अधेड़ की डेड बॉडी दो दिन बाद निकाला गया बाहर

 

रिपोर्ट -अबुल कैश 

आजमगढ। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहां बाजार में शुक्रवार की सुबह में 7:00 बजे एक बिना नंबर प्लेट तेज रफ्तार थार ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें मोटरसाइकिल सवार शमशाद उर्फ गुड्डू उम्र 50 वर्ष पुत्र फरियाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शमशाद की हालत को गंभीर देखते हुए शमशाद को जिला अस्पताल रिफर कर दिया था और ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही शमशाद की मौत हो गई। मौत के बाद दोनों परिवार के लोग आपस में बैठकर सुलह समझौता कर लिए और अपने रीति रिवाज के हिसाब से शमशाद उर्फ गुड्डू की डेड बॉडी को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था।
इस बात की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को हुई तो उन्होंने डीएम महोदय के आदेश पर रविवार को फ़रिहा गाँव की कब्रिस्तान से दोपहर लगभग 1:00 बजे कई थानों की फोर्स के साथ निजामाबाद नायब तहसीलदार की उपस्थिति में डेड बॉडी को गांव के कब्रिस्तान से खुदवा कर बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराने हेतु मोर्चरी हाउस आजमगढ़ भिजवा दिया ।इस संबंध में निजामाबाद नायक तहसीलदार से पूछने पर उन्होंने बताया कि परिजन की सहमति से आज डेड बॉडी को बाहर निकाला गया है

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment