विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर में गर्मी आते ही – बिजली गुल

SHARE:

विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर में गर्मी आते ही – बिजली गुल 

रिपोर्ट : मंजू शर्मा

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्युत विभाग द्वारा अपनी कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं किया गया जिससे कि जनता पुनः पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्युत विभाग का दंश झेलने के लिए तैयार हो जाए ,
गर्मी अभी शुरू नहीं हुई है विद्यु विभाग अपना रवैया दिखाना शुरू कर दिया है जिससे क्षेत्र में सुबह से ही बिजली गायब हो जा रही है और शाम तक गायब रह रही है , बिजली विभाग या पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया कि इस समय गर्मी के लिए क्या उपाय किए गए हैं इस पर कोई भी अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है जबकि हर वर्ष से ज्यादा इस वर्ष धन वसूली की गई लेकिन समस्याएं जैसे की तैसी जनता पैसा भी दे और उसका लाभ भी ना मिल पाए विद्युत चोरी के नाम पर जनता को परेशानियों के अलावा और कुछ नहीं मिला कई जगह ऐसे हैं जहां पर इसकी शिकायत लगातार की गई है कि उनके मीटर की स्पीड बढ़ती जा रही है बिजली के बिल भी बढ़ते जा रहे हैं लेकिन उसको सुधारने की बजाय ग्राहकों को यह सलाह दी जाती है की प्रतिदिन 3 मिनट की मीटार रिकॉर्डिंग करके मेरे पास लाइये, ले जाने के बाद भी कुछ होता नहीं है।
विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर में इन समस्याओं को ज्यादा झेलने को मिलता है यहां के लोगों द्वारा विभाग पर ऑनलाइन सैकड़ो शिकायतें की लेकिन समस्याएं का समाधान नहीं हुई।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment