जौनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 125 खोए मोबाइल खोजकर लौटाए, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान खबर

SHARE:

ए के तिवारी 

 जौनपुर पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने शानदार कार्यवाही करते हुए 125 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुस श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जिले में अब तक 1640 मोबाइल फोन रिकवर किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये आंकी गई है।

बरामद मोबाइल केवल जौनपुर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों और देश के अलग-अलग राज्यों से ट्रेस किए गए। इनमें दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों के मोबाइल शामिल हैं। वहीं प्रदेश के आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, भदोही और सुल्तानपुर जैसे जिलों से भी मोबाइल बरामद किए गए।
रिकवर किए गए फोन में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment