मेगा कैम्प का किया गया आयोजन।

SHARE:

मेगा कैम्प का किया गया आयोजन।
लालगंज (आजमगढ़) अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय लालगंज में आज शुक्रवार को मेगा कैंप लालगंज में आयोजित हुआ। जिसमें उपखंड अधिकारी मंगला प्रसाद, अवर अभियंता विजय सिंह कुशवाहा, अखिलेश चौहान, अरविंद कुमार तथा कार्यकारी सहायक आशीष कुमार यादव आदि मौजूद थे। इस अभियान में लालगंज उपखंड के अंतर्गत कुल 53 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमें बिल संशोधन की 46 शिकायतें, विद्युत मीटर स्थापना/ बदलने की 03 शिकायतें, भार वृद्धि की 04 शिकायतें आदि वाणिज्यिक शिकायतें पंजीकृत हुई। जिसमें सभी प्रकार की शिकायतों का निस्तारण शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अधिकारियों ने अनुरोध किया है कि दिनांक 15 मई 2026 से 22 मई 2026 तक रविवार अवकाश छोड़कर निरंतर आयोजित मेगा कैंप में उपस्थित होकर अपने बिजली से संबंधित जैसे स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, नए कनेक्शन, पीडी एवं भार वृद्धि इत्यादि से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने का कष्ट करें।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment