भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2026 का कार्य आज जनपद आजमगढ़ में प्रारंभ

SHARE:

भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2026 का कार्य आज जनपद आजमगढ़ में प्रारंभ

रिपोर्ट-मंजू शर्मा बिंद्रा बाज़ार

बिंद्राबाज़ार।
भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2026 का कार्य आज जनपद आजमगढ़ में प्रारंभ हो गया। इसी क्रम में निजामाबाद, मेहनगर एवं मार्टिनगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले मुहम्मदपुर ब्लॉक में गणना कार्य का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदपुर रवि प्रकाश, फील्ड ट्रेनर अंजनी कुमार मिश्र, राजेश कुमार एवं इरशाद अहमद के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी एवं फील्ड ट्रेनरों द्वारा विभिन्न गांवों की HLB का भ्रमण कर गणना कार्य का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सर्वप्रथम मेहनगर तहसील के ग्राम रानीपुर रजमो में प्रगणक शिल्पी पांडे, सुपरवाइजर घनश्याम उपाध्याय , रमाकांत भारतीय एवं प्रगणक प्रदीप राना ,सरिता सिंह के क्षेत्र में पहुंचकर गणना कार्य प्रारंभ कराया गया। इसके उपरांत निजामाबाद तहसील के गंभीरपुर ग्राम सभा में प्रगणक साधना यादव सुपरवाइजर अबू गानिम एवं फील्ड ट्रेनर राजेश कुमार द्वारा विभिन्न प्रगणकों के क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्य का निरीक्षण किया गया।
तत्पश्चात मुहम्मदपुर ग्राम में प्रगणक मीनाक्षी राय एवं सरसेना खालसा की प्रगणक अंकिता एवं जहानियापुर क्षेत्र प्रगणक भावना वर्मा, नम्रता के भी गणना कार्य का निरीक्षण किया गया, जहां फील्ड ट्रेनर राजेश कुमार, अंजनी कुमार मिश्र एवं इरशाद अहमद उपस्थित रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

Leave a Comment