

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण
रिपोर्टर अजय कुमार।
गाजीपुर ।जिलाधिकारी एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा *दिनांक 21 मई 2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025* ) की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना सुहवल क्षेत्रांतर्गत महात्मा गांधी सती स्मारक महाविद्यालय गरुआ मकसूदपुर गाजीपुर,शिवपूजन इण्टर कालेज मलसा तथा थाना रेवतीपुर क्षेत्रांन्तर्गत श्री कृष्ण इण्टर कालेज डेढगांवा, नेहरु वि0पी0 इण्टर कालेज रेवतीपुर आदि परीक्षा केंद्रो का स्थलीय निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, स्ट्रांग रूम व प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा मानकों और चहारदीवारी की स्थिति का जायजा लिया गया।अधिकारियों को निर्देश:* सम्बंधित पुलिस अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का अनुपालन सुनिश्चित हो। परीक्षार्थियों हेतु पेयजल, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया ।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षकरेवतीपुर,थानाध्यक्ष सुहवल एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।





