यूपी : 28 मई की रात बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश की एंट्री से लू होगी बेअसर!

SHARE:

लखनऊ। उत्तर भारत में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 28 मई की रात से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बड़ा बदलाव ला सकता है। सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 29 मई से तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं।मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि नौतपा के दौरान यह बदलाव लोगों को बड़ी राहत देगा।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment