

जंगीपुर पुलिस टीम द्वारा तस्करी से संबंधित अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल
ब्यूरो चीफ पं० कृष्ण बिहारी त्रिवेदी की खास रिपोर्ट खबर है उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर से जहां 30. मई 2026*को जनपद गाजीपुर के थाना जंगीपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या व गौ तस्करी से सम्बन्धित कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 01 अदद अपाचे मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट, 01 अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 29.05.2026 को थानाध्यक्ष जंगीपुर शिवमणि त्रिपाठी मय पुलिस बल द्वारा मदारपुर की तरफ से आने वाले मार्ग पर पड़ने वाली बघोल पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक मोटर साईकिल सवार चालक आता हुआ दिखा। पुलिस वालों द्वारा टार्च की रोशनी से मोटर साईकिल चालक को रोकने का ईशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर मोटर साईकिल चालक अपनी मोटर साईकिल को घुमाकर कच्चे रास्ते की तरफ से भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की , जिससे अभियुक्त उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ईलाज हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अपाचे मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट व बिना चेचिस नम्बर की व एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 104/26 धारा 109(1), 351(3) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त
जियाऊद्दीन उर्फ जियाऊ कुरैशी पुत्र आजम कुरैशी निवासी ग्राम नोनहरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 35 वर्ष




