एक पेड़ लगाए ,हजारों जीवन बचाएं – डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा

SHARE:

एक पेड़ लगाए ,हजारों जीवन बचाएं – डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा

रिपोर्ट मंजू शर्मा बिंद्राबाज़ार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम ” पर दीदारगंज विधानसभा के नगरैया जहांनपुर में पौधारोपण किया पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधों को लगाना और उनका संरक्षण जरूरी है जिससे वह बड़े होकर वृक्ष बने जिससे हमें ऑक्सीजन ,फल ,और कीमती लकड़िया प्राप्त हो। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रकित को बचाने के सन्देश एक पेड़ मां के नाम लगाएं और हजारों जीवन बचाये को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य व जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओ से
अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए अपील किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान अरविंद यादव उर्फ पिंटू ,प्रधान सुरेंद्र प्रजापति ,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष राय, अरविंद यादव एडवोकेट, इंद्रलेश प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।इसी क्रम में ब्लॉक मुहम्मदपुर में ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा एवं खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया
जिसमें मुख्य रूप से एडीओ कृषि रवि यादव, एडीओ आईएसबी आनंद प्रकाश ,एडीओ पंचायत श्रवण कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment