गोड़हरा में करंट की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत, लटके तार बने खतरा

SHARE:

गोड़हरा में करंट की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत, लटके तार बने खतरा

संवाददाता बरदह विनय विश्वकर्मा

 

तेज आंधी के दौरान विद्युत लाइन के संपर्क में आया तार, ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

बरदह (आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के गोडहरा चकसराय में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत हो गई। घटना में गोडहरा निवासी बबलू पुत्र भोभल को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बबलू शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपनी बकरियों को चराने के लिए चेक सराय क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान वहां लटका एक विद्युत तार उच्च वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया, जिसकी चपेट में आने से दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बबलू ने बताया कि उनकी एक भैंस भी करंट की चपेट में आई थी, लेकिन वह सुरक्षित बच गई।ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विद्युत लाइन का तार काट दिया गया था, जिसका एक हिस्सा जमीन से कुछ फीट ऊपर लटका हुआ था। शुक्रवार को आई तेज आंधी के कारण वह तार पास की विद्युत लाइन से संपर्क में आ गया और हादसा हो गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र में लटक रहे एवं क्षतिग्रस्त तारों की तत्काल जांच और मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment