जिलाधिकारी व एसएसपी की उपस्थिति में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण*

SHARE:

*जिलाधिकारी व एसएसपी की उपस्थिति में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण*

 

*ग्राम सेठवल में निस्तारण हेतु ज्वाइंट टीम भेजने एवं महुआ मुराद में चकबन्दी पश्चात कब्जा दिलाने का डीएम ने दिया निर्देश*

 

*राजस्व शिकायतों में संयुक्त टीम ज्वाइंट स्पॉट मेमो बनाकर करायें निस्तारण- एसएसपी*

 

 

 

संवाददाता आजमगढ़ अतीक अहमद आजमगढ़ न्यूज़

 

आजमगढ़ 06 जून– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर एवं अन्य तहसीलों में नामित अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के समीक्षा उपरान्त जिलाधिकारी ने बताया कि आज मूलतः 04 प्रकार के शिकायतें जमीन से संबंधित, पुलिस, विद्युत, चकबन्दी कार्य की अधिकतर प्राप्त हुई। जिनका गम्भीरता से अवलोकन कर कुछ शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया, शेष में ज्वाइंट टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर समाधान कराते हुए निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त अधिकांश शिकायतें ग्राम सेठवल, रानी की सराय से संबंधित के क्रम में राजस्व व पुलिस की संयुक्त भेजने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। संयुक्त टीम शिकायतकर्ता से मिलकर पूछे कि जो रिपोर्ट लगायी गयी है, उससे आप संतुष्ट हैं, रिपोर्ट सही लगी है कि नहीं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया कि जांच में यदि कहीं फर्जी रिपोर्ट/ निस्तारण पाया जायेगा, तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।

 

गम्भीरवन व महुआ मुराद में चकबन्दी हो गया है, कुछ लोगों का कब्जा नही हुआ है। जिलाधिकारी ने चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमानुसार कब्जा दिलाना सुनिश्चत करें।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज ही सभी अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अपने विभाग से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों वाले गांव तथा आईजीआरएस पर प्राप्त सबसे अधिक शिकायत वाले गांव का भ्रमण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को बुलाए तथा उसको सुनकर प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस व समाधान दिवस ऐसे अवसर होते हैं, जिसमें शिकायतें एक से अधिक विभागों से संबंधित होती है, चूंकि सभी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित होते हैं, इसलिए शिकायतों का समन्वय से प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होता है। प्राप्त राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण में ज्वाइंट टीम जाकर ज्वाइंट स्पॉट मेमो बनायें, जिससे प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सके। राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाए तथा सहमति से शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि माननीय कोर्ट के आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए तथा प्रशासन एवं पुलिस की छवि को बेहतर बनाएं।

 

जनसुनवाई के दौरान कुल 108 शिकायत प्राप्त हुए, मौके पर 09 प्रकरण का निस्तारण किया गया, शेष 99 शिकायतों क़ो निर्धारित समय मे गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों क़ो निर्देशित किया।

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेन्द्र गंगवार, सीओ सिटी शुभम तोदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment