शो पीस के लिए निजामाबाद नगर पंचायत द्वारा लगा आरो थाना प्रांगण में सालों से खराब पड़ा

SHARE:

*शो पीस के लिए निजामाबाद नगर पंचायत द्वारा लगा आरो थाना प्रांगण में सालों से खराब पड़ा*

रिपोर्ट अबुल कैश फैजी निजामाबाद

।निजामाबाद थाना प्रांगण में नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपए की लागत से लगाई गई आरो मशीन खराब पड़ी हुई है ।भीषण गर्मी में जहां लोग किसी कारणवश निजामाबाद थाने पर आते हैं और प्यास लगने पर जब अपनी प्यास बुझाने के लिए शीतल पेयजल की आरो मशीन पर पहुंचते हैं तो देखते हैं कि यहां पर तो आरो मशीन सिर्फ प्रदर्शनी के लिए लगाया गया है। और  नगर पंचायत के ढीले पन को उजागर कर रही है औरनगर पंचायत निजामाबाद द्वारा लाखों रुपए का लगा आरो मशीन पूरी तरह से खराब पड़ी हुई है। जहां सरकार लाखों रुपए जनता के सुख सुविधा के लिए खर्च करती है मगर नगर पंचायत निजामाबाद के ढीले रवैये के कारण जनता वह लाभ नहीं ले पाती जो उसे मिलना चाहिए।नगर पंचायत निजामाबाद की स्थिति बद से बदतर होती चली जा रही है।हर वार्डो की नालियों की स्थिति बद से बदतर है सफाई की स्थिति सिर्फ भगवान भरोसे है खंभों पर लगी लाईट सिर्फ खंभों की शोभा बढ़ा रही है। दर्जनों की संख्या में लाईट खराब पड़ी हुई है । उसे बनवाई नहीं जा रही है।हुसैनाबाद वार्ड जहां नगर पंचायत अध्यक्ष का घर है ।उनके घर से यूनियन बैंक तक लगे खंभों की करीब आधा दर्जन लाईट नहीं जल रही है।इसी तरह हर वार्डो की दशा बहुत खराब है।क्योंकि नगर पंचायत अध्यक्ष कभी वार्डो में जाते ही नहीं। प्रहलाद पाण्डेय अधिशासी अधिकारी के जाने के बाद निजामाबाद नगर पंचायत की स्थिति बहुत खराब हो गई।पाण्डेय जी जब तक थे तब तक वह खुद हर वार्ड में जाकर सफाई करवाते थे।हर वार्डो की समस्या का निराकरण करते थे।उनके जाने के बाद कोई अधिशासी अधिकारी स्थाई रूप से निजामाबाद नगर पंचायत के लिए आया ही नहीं जो नगर निवासियों की समस्या का निराकरण कर सके।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment