अवैध बारकेटिंग हटी क्षेत्र में हर्ष

SHARE:

अवैध बारकेटिंग हटी क्षेत्र में हर्ष।

बिंद्राबाज़ार मंजू शर्मा रिपोर्ट

मोहम्मदपुर सैनिक तिराहा के पास हाईवे से उतरने पर मोहम्मदपुर, फरिहा ,कप्तानगंज मंदूरी मार्ग पर स्थाई बरेटिंग लगने से क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

इसके लिए सांसद दरोगा प्रसाद सरोज द्वारा भी संसद में सवाल उठाए गए थे वहीं सांसद धर्मेंद्र यादव जी द्वारा भी मामले पर बात किया गया था और विधायक राजभर द्वारा भी इसमें पहल की गई थी लेकिन इस पर कोई काम नहीं हो पाया और क्षेत्र की जनता को इस समस्या से निजात नहीं मिल पाई।

लेकिन जानकारी के मुताबिक टेंडर बदलते ही मामला पलट गया और बीती रात अवैध बारकेटिंग को हटा दिया गया जिस क्षेत्र में लोगों में आवागमन में सुविधा हो जाएगी।

 

वही ग्रामीणों को के अनुसार क्षेत्र में आने वाले स्कूल बसों को भी अब मजबूरी में हाईवे से होकर गुजरना नही पड़ेगा वहीं गांव के इर्द-गिर्द के लोगों में काफी राहत हुई।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment