गंभीरपुर स्थित बृजगोपाल इंस्टीट्यूट को राज्यस्तरीय सम्मान, तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य की सराहना

SHARE:

गंभीरपुर स्थित बृजगोपाल इंस्टीट्यूट को राज्यस्तरीय सम्मान, तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य की सराहना

 

 

आजमगढ़। गंभीरपुर स्थित श्री बृजगोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SBGIMT) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कार्तिकेय राय को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंगलायतन यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एसोसिएट्स मीट-2026 के दौरान प्रदान किया गया।

संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आईटी, एआई और आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है। साथ ही ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच मौजूद बड़े अंतर को कम करने का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहा है।

इस अवसर पर कार्तिकेय राय ने कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। संस्थान का उद्देश्य आजमगढ़ समेत पूर्वांचल के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है। इस उपलब्धि से जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई