दो दिन पहले दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने का आरोप, बेटी से मारपीट के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

SHARE:

दो दिन पहले दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने का आरोप, बेटी से मारपीट के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

 

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गांव में एक किशोरी के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना से दो दिन पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बाद में आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार ऊदपुर गांव निवासी अनीता यादव पत्नी नन्दलाल यादव ने फूलपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री आकांक्षा यादव 17 जून को सुबह लगभग 11:30 बजे घर में भूसा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चचेरा भाई चन्द्रभान यादव पुत्र दीपनारायण यादव तथा चाची सुनीता यादव पत्नी दीपनारायण यादव उसे घर के अंदर खींच ले गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता को चोटें आईं तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में एक व्यक्ति की मृत्यु व उसकी तेरही के आयोजन के दौरान मार पीट झगड़ा व पाटीदारों के साथ चल रहे विवाद, व आरोपियों द्वारा पूरे घर परिवार में दहशत फैलाने को लेकर दो दिन पूर्व भी पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा मामले को हल्का समझते हुए समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, परिवार का आरोप है कि इसी का लाभ उठाकर विपक्षियों ने दोबारा हमला किया।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर फूलपुर पुलिस ने नामजद आरोपियों चन्द्रभान यादव और सुनीता यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों को मनबढ़ व मार पीट पर हर समय आमादा बताते हुए उनके के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई