जनपद जौनपुर के जलालपुर छतरीपुर गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा के बेटे ओम 5 वर्ष को तेज बुखार आने पर परिजन

SHARE:

जनपद जौनपुर के जलालपुर छतरीपुर गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा के बेटे ओम 5 वर्ष को तेज बुखार आने पर परिजन सोमवार की रात करीब 11 बजे पराऊगंज बाजार स्थित निजी शिवम् क्लिनिक लेकर पहुंचे। आरोप है कि शिवम् क्लिनिक में डॉ० वी आर द्वारा बच्चे को इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई।

जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट।

परिजनों के अनुसार, बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे कहीं और ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर जौनपुर के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई।

बच्चे की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीण पराऊगंज पहुंचे और चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जलालपुर थाना गद्दी-केराकत मार्ग लगभग 15 मिनट तक बाधित रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था, जिसे हटवा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment