भाजपा के नवनिर्वाचित गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का पैतृक आवास पर भव्य स्वागत, हजारों समर्थकों ने दी बधाई
बरदह (आजमगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का रविवार को उनके पैतृक आवास जीवली में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, मऊ, बलिया सहित कई जनपदों से भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह, ध्रुव सिंह, विनोद राजभर, ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा (समाजसेवी), आफताब आलम, इब्राहिम, मोहम्मद उमर, घनश्याम राय, सत्यम राय, चंदेसर राय, डॉ. अनिल राय, सीता चौहान, पूर्व प्रधान इंद्रमणि राय, हरीशचंद्र राय, राजेश राय, पप्पू, मनीष राय, धीरेंद्र उपाध्याय, अमित बिंद, पंकज राय, विपुल राय, आशुतोष सिंह, श्रीप्रकाश राय, राजेंद्र चौहान, मनमोहन यादव, सुशील सिंह सहित हजारों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और विश्वास जताया कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।





