बरदह बाजार पहुंची सनातन हिन्दू एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

बरदह बाजार पहुंची सनातन हिन्दू एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

संवाददाता बरदह विनय विश्वकर्मा

बरदह, आजमगढ़। स्थानीय बरदह बाजार में रविवार को सनातन हिन्दू एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महाराज रूबीश जी ने रथ में सवार श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन महाराज एवं राष्ट्रीय उप संयोजक, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संत गुरुवंत का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान गोल्डन बाबा ने कहा कि सनातन हिन्दू एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव जाकर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहुंच रही है। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ होते हुए रथ यात्रा बरदह बाजार पहुंची है।

गोल्डन बाबा ने कहा कि उन्होंने भीष्म प्रतिज्ञा ली है कि जब तक उनके पूज्य संत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री पद पर आसीन नहीं हो जाते, तब तक वे अपने लगभग साढ़े चार किलो वजन के चांदी के जूतों का त्याग कर नंगे पांव उत्तर प्रदेश के 75 जिलों तथा भारत के 28 राज्यों के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा करेंगे।

रथ यात्रा के दौरान बाजारवासियों ने गोल्डन बाबा का स्वागत किया तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन के लिए बरदह पुलिस ने सीमा क्षेत्र से लेकर जिवली बाजार तक सुरक्षा व्यवस्था संभाली और पुलिस बल तैनात रहा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई