अभिनव एकेडमी में कला प्रदर्शनी का अमरनाथ तिवारी ने फीता काट के किया शुभारंभ।

SHARE:

अभिनव एकेडमी में कला प्रदर्शनी का अमरनाथ तिवारी ने फीता काट के किया शुभारंभ।

रिपोर्टर अजय कुमार।

गाजीपुर। नगर के आमघाट स्थित अभिनय एकेडमी में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।उन्होंने बच्चों की सृजनात्मक सोच,कल्पना शक्ति और कलात्मक अभिव्यक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें प्लेटफार्म मिलता है।इसके साथ ही ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र वितरण डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां के प्रबंध निदेशक आमिर अली ने किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें निरंतर रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियों ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया तथा बच्चों की कल्पनाशीलता, मेहनत और कला-कौशल की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में बच्चों को कला का प्रशिक्षण देने एवं प्रदर्शनी को सफल बनाने में गुड़िया गुप्ता का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनय एकेडमी के प्रबन्ध निदेशक संजीव अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम में अधविक केडिया, शिवांशु कुशवाहा, आराध्या शर्मा, काव्या अग्रवाल, क्रिदय अग्रवाल, आनवी खेतान, स्वधा अग्रवाल, अयांश टिबरेवाल एवं देवांश केडिया, अनुष्का कुमारी, अंशिका कुमारी, कियारा सर्राफ, आराध्या शर्मा, वसुधा सिंह, काव्या अग्रवाल, पीहू केडिया, पंखुड़ी केडिया,स्वरा केडिया, आनवी खेतान, स्वधा अग्रवाल, वान्या अग्रवाल, अयांश टिबरेवाल एवं ट्विंकल गुप्ता ने प्रमुख रूप से भाग लिया।अतिथियों का स्वागत कला प्रशिक्षक गुड़िया गुप्ता ने किया।कार्यक्रम के अंत में अभिनय एकेडमी के प्रबन्ध संजीव अरुण कुमार ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई