मेहनाजपुर बाज़ार का मुख्य मार्ग बना तालाब दुकानदारों का धंधा हुआ चौपट जान जोखिम में डालकर ख़रीदारी करने को मजबूर है जनता।

SHARE:

मेहनाजपुर बाज़ार का मुख्य मार्ग बना तालाब दुकानदारों का धंधा हुआ चौपट जान जोखिम में डालकर ख़रीदारी करने को मजबूर है जनता।

लालगंज (आजमगढ़) सिधौना मेहनाजपुर क्षेत्र का सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक केंद्र मेहनाजपुर बाज़ार’ इस समय प्रशासनिक लापरवाही के कारण नरक बन चुका है। मानसून की बारिश ने बाज़ार की मुख्य सड़क को एक गहरे और गंदे तालाब में तब्दील कर दिया है। बाज़ार के बीचो- बीच घुटनों तक पानी भर जाने से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। ​दुकानों के सामने भरा गंदा पानी, धंधा पूरी तरह ठप ​मेहनाजपुर बाज़ार के मुख्य मार्ग पर जल निकासी (ड्रेनेज) की कोई व्यवस्था न होने के कारण दुकानों के ठीक सामने गंदा और बदबूदार पानी जमा है। इसके चलते ​बाज़ार में ग्राहकों का आना-जाना लगभग बंद हो गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों का धंधा पूरी तरह चौपट होने की कगार पर है। ​दुकानों के भीतर तक पानी घुसने का डर लगातार बना हुआ है। ​बाज़ार की इस मुख्य सड़क पर इतने बड़े और जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं कि पानी भरा होने के कारण वे दिखाई ही नहीं देते। बाज़ार आने वाले ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग आए दिन इन अदृश्य गड्ढों में बाइक और साइकिल समेत गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बाज़ार के बीच से गुजरने वाली गाड़ियां आधी पानी में डूबकर रेंगने को मजबूर हैं, जिससे हर समय भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। ​बाज़ार के प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन को इस मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र की दुर्दशा से कोई सरोकार नहीं रह गया है। हम प्रशासन को सीधे चेतावनी देते हैं कि कागज़ी दावों को छोड़ तुरंत धरातल पर काम शुरू किया जाए। मेहनाजपुर बाज़ार के मुख्य मार्ग पर स्थायी नाली निर्माण कराया जाए और इन जानलेवा गड्ढों को अविलंब भरकर सड़क की मरम्मत की जाए। इस विषय पर शासन प्रशासन का ध्यान पुन: आकृष्ट कराया जा रहा है कि जनहित को देखते हुए इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो जिससे लोग इस विकट समस्या से छुटकारा पा सके।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई