बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण।

SHARE:

बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण।

लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत कटघर लालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में 80वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों व संस्थान प्रमुखों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान कराया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। ग्राम न्यायालय में दंडाधिकारी वैभव कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय, सौ शैया चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरजीत सिंह तथा नगर पंचायत में चेयरमैन प्रमिला यादव ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में दी बार एसोसिएशन में नगेंद्र सिंह, तहसील बार एसोसिएशन में सूर्यमणि यादव, सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रभारी सत्येंद्र गौड़, लालगंज पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र पाण्डेय तथा डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन में अध्यक्ष डॉ. एस.आर. सरोज ने ध्वजारोहण किया। सपा कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष राजनारायण यादव ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र व लालगंज कस्बा में दिनभर देशभक्ति गीतों, हाथी घोड़ा झांकी तिरंगा हाथ में लिए भारत माता की जयकारों के साथ उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं बिजली विभाग कर्मी वीरेंद्र कुमार ने नगर मे मोर्चा संभाला था कही किसी के द्वारा यात्रा में बड़े-बड़े तिरंगे झंडे लेकर चल रहे नौजवानों से बिजली के तारों में कही स्पर्श न हो तिरंगा यात्रा में साथ-साथ चलते नजर आए जिससे कोई दुर्घटना ना हो को लेकर विद्युत सप्लाई बैंड की गई थी सफलतापूर्वक तिरंगा यात्रा संपन्न होने के उपरांत बिजली बहाल कर दी गई। तिरंगा यात्रा के दौरान समारोहों में लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को आपसी भाईचारे, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ मनाया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment