लखनऊ : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान! यूपी रोडवेज में 3 दिन FREE सफर

SHARE:

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। प्रदेश सरकार ने त्योहार के दौरान महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।

सरकारी निर्देश के अनुसार, यह विशेष सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में महिलाएं यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में बिना किराया चुकाए यात्रा कर सकेंगी।रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके का रुख करती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से उन्हें यात्रा के खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है।त्योहार के दौरान बसों में यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से भी अतिरिक्त व्यवस्थाओं और बेहतर संचालन की तैयारी की जा रही है।

🎉 महिलाओं के लिए त्योहार पर खास सौगात

सरकार के इस फैसले को रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को दी गई विशेष सुविधा के तौर पर देखा जा रहा है। तीन दिनों तक मुफ्त बस यात्रा से बड़ी संख्या में महिलाओं को अपने मायके पहुंचने में सहूलियत मिल सकती है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment