आजमगढ़ : डीएम ने एसएसपी के साथ दुर्गाजी पीजी कॉलेज व एफसीआई गोदामों का किया स्थलीय निरीक्षण

SHARE:

आजमगढ़। जिलाधिकारी आईएएस रवींद्र कुमार ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के महत्वपूर्ण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गाजी पीजी कॉलेज, चंदेश्वर, एफसीआई गोदाम, चकवल तथा एफसीआई गोदाम, बेलइसा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment