थाना बलुआ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
पूर्व की घटना का विवरण-दिनांक 01.05.2026 को पीड़िता श्रीमती नीतू देवी पत्नी श्रवण कुमार निवासी ग्राम उतड़ी, थाना बलुआ, जनपद चंदौली द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, अभियुक्त कन्हैया राम पुत्र स्व0 रामनाथ राम निवासी ग्राम उतड़ी समुदपुर, थाना बलुआ शराब के नशे में उनके घर में घुस आया और उनके साथ जोर-जबरदस्ती व छेड़खानी की। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर किसी तरह अपनी आबरू बचाई गई। उक्त घटना के संबंध में थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 75(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*चन्दौली-* उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 123/2026 धारा 75(2)/64(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त कन्हैया राम पुत्र स्व0 रामनाथ राम निवासी ग्राम उतड़ी समुदपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली को दिनांक 31.08.2026 को समय 23:50 बजे ग्राम उतड़ी समुदपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
कन्हैया राम पुत्र स्व0 रामनाथ राम निवासी ग्राम उतड़ी समुदपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
स्थान: ग्राम उतड़ी समुदपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली
दिनांक व समय: दिनांक 31.08.2026 को समय 23:50 बजे
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली
व0उ0नि0 अनंत कुमार भार्गव, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली
उ0नि0 सुजीत कुमार सिंह, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली
हे0का0 वाहिद अली, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली
संवाददाता : हयात हुसैन अंसारी





