थाना चकिया पुलिस ने चोरी के अभ्यस्त अपराधी को किया गिरफ्तार

SHARE:

थाना चकिया पुलिस ने चोरी के अभ्यस्त अपराधी को किया गिरफ्तार

पूर्व की घटना का विवरण-दिनांक 23.08.2026 को शिकायतकर्ता महताब खाँ पुत्र स्व. मोनीब खाँ निवासी वार्ड नं. 05 निर्भयादास चकिया, थाना चकिया, जनपद चंदौली द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, दिनांक 20.08.2026 को समय लगभग 01:44 बजे (भोर) में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान/घर के बाहर रखे हुए 05 पुराने ट्रक के टायर (04 अपोलो व 01 एमआरएफ) चोरी कर लिए गए थे। उक्त घटना के संबंध में थाना चकिया पर मु0अ0सं0 219/2026 धारा 303(2) बीएनएस (बाद में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

*चंदौली-*
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 219/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शहनवाज पुत्र मल्लू निवासी बडगांवा, थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली को दिनांक 02.09.2026 को समय 10.10 बजे बोदारेकला नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने दिनांक 20.08.2026 की रात को चकिया बाजार से अहिरौरा जाने वाले मार्ग पर स्थित टायर की दुकान के सामने से 05 टायर चोरी किए थे और उन्हें बेचकर प्राप्त रुपयों में से 2000 रुपये बरामद हुए हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शहनवाज पुत्र मल्लू निवासी बडगांवा, थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
स्थान: बोदारेकला नहर के पास, थाना चकिया, जनपद चन्दौली
दिनांक व समय: दिनांक 02.09.2026 को समय 10:10 बजे

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 219/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना चकिया, जनपद चन्दौली
2. मु0अ0सं0 193/2019 धारा 379 भादवि थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर
3. मु0अ0सं0 210/2019 धारा 379/411 भादवि थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर
4. मु0अ0सं0 27/2020 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगस्टर एक्ट थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर
5. मु0अ0सं0 150/2020 धारा 41/411 भादवि थाना चकिया, जनपद चन्दौली
6. मु0अ0सं0 003/2019 धारा 379/411 भादवि थाना चकिया, जनपद चन्दौली
7. मु0अ0सं0 12/2026 धारा 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली

*बरामदगी का विवरण-*
1. 2000 रुपये नकद

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना चकिया, जनपद चन्दौली
2. उ0नि0 सुनील कुमार, थाना चकिया, जनपद चन्दौली
3. का0 अभिनव कुमार सोनी, थाना चकिया, जनपद चन्दौली

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment