3 दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों में मचा हड़कंप 

SHARE:

3 दिन से लापता युवक का मिला शव, मचा हड़कंप

संवाददाता दिवेश राजभर जौनपुर

खुटहन जौनपुर। स्थनीय थाना क्षेत्र के मुजुक्कीपुर गांव मे तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से गांव मे सनसनी फ़ैल गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही मे जुट गई।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा 30पुत्र,,,,,, 29अगस्त की रात्रि लगभग 2बजे घर से शौच के लिए निकला था जोकि काफ़ी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोज बीन चालू किया। कही पर भी पता न लगने पर 30तारीख को स्थानीय थाने पर सुचना दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया। मंगलवार की सुबह लगभग 10बजे के करीब मक्के के खेत में घास काटने गए ग्रामीण की नजर पड़ी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर काफ़ी ग्रामीण व परिजन मौके पर इकट्ठा हो गए। और लाश की पहचान दीपक विश्वकर्मा के रूप मे हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अन्त परीक्षण के लिए भेज दिया।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा लेकिन परिवार के लोगो ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। उनकी मांग है कि जबतक हत्यारो की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक अंतिम क्रिया नहीं किया जाएगा। मौके पर पुलिस समझाने बुझाने मे जुटी हुई है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment