70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का ट्रायल संपन्न*

SHARE:

*

70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का ट्रायल संपन्न*

*🔹 76 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, मंडलीय प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन*

*🔹 अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों का चयन*

आजमगढ़ पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो हॉल में 70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के ट्रायल का आयोजन किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित ट्रायल में जनपद के कुल 76 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

ट्रायल के उपरांत मंडलीय प्रतियोगिता हेतु विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, नाजिश रिया चौरसिया एवं वैष्णवी सिंह, अंडर-17 बालिका वर्ग में फिजा खातून, ईरम, आइस्मा, गौरवी, झुनझुन प्रजापति, शालू प्रजापति एवं अक्सा, अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव तथा अंडर-19 बालक वर्ग में करण यादव आदि शामिल हैं।

प्रतियोगिता के दौरान ऑफिशियल एवं चयनकर्ता के रूप में संदीप वर्मा, कोच सुनील कुमार शिन्दे, कृष्ण प्रजापति, विकास यादव, सौरभ आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई