अर्टिगा ने ठेला चालक को मारी जोरदार टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा, गंभीर घायल।

SHARE:

अर्टिगा ने ठेला चालक को मारी जोरदार टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा, गंभीर घायल।

 

संजय गुप्ता की एक रिपोर्ट।

लालगंज (आजमगढ़) आजमगढ़ –वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पंचायत कटघर लालगंज के भगवानपुर स्थित सीएनजी पंप के समीप रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट की सात बोरियां लादकर जा रहे तीन पहिया ठेले में पीछे से आ रही मारुति अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेला चालक कार के नीचे फंस गया और करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकिया भगवानपुर निवासी रामश्री चौहान (45) पुत्र पाचू चौहान अपने तीन पहिया ठेले पर सात बोरी सीमेंट लादकर लालगंज से देवगांव की तरफ जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजर रहे थे इसी दौरान आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रही अर्टिगा कार ने पीछे से ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ठेला चालक कार के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार रुकवाई और काफी प्रयास के बाद घायल को वाहन के नीचे से बाहर निकाला। दुर्घटना में रामश्री चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार के साइलेंसर से उनकी पीठ भी झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सौ शैय्या संयुक्त लालगंज चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अर्टिगा कार और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई