साइबर फ्रॉड में त्वरित कार्रवाई कर ₹4,306.73/- की धनराशि पीड़िता के खाते में करायी गयी वापस

SHARE:

साइबर फ्रॉड में त्वरित कार्रवाई कर ₹4,306.73/- की धनराशि पीड़िता के खाते में करायी गयी वापस

₹55,000/- की साइबर ठगी में ₹39,584.75/- करायी गयी फ्रीज, शेष धनराशि वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर फ्रॉड की धनराशि वापस कराने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *साइबर फ्रॉड की धनराशि में से ₹4,306.73/- पीड़िता* के खाते में वापस करायी गयी।

*घटना का विवरण–*
थाना गम्भीरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुडहर निवासी आवेदिका संगीता पत्नी हरीहर मौर्या के पंजाब नेशनल बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से ₹55,000/- का साइबर फ्रॉड हो गया था। जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नं0 1930* पर शिकायत सं0 33109250129070 पंजीकृत करायी गयी।

*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही–*
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में साइबर टीम गम्भीरपुर द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी धनराशि में से ₹39,584.75/- फ्रॉडस्टर के खाते में फ्रीज करायी गयी। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए फ्रीज धनराशि में से ₹4,306.73/- MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदिका के खाते में वापस करायी गयी है। शेष फ्रीज धनराशि को वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

*साइबर टीम थाना गम्भीरपुर–*
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी, रि0म0का0 आकांक्षा सिंह थाना गम्भीरपुर जनपद- आजमगढ़।

*👉 कृपया ध्यान दें- साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायें।*

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई