फंदे से लटक कर महिला ने दी जान।

SHARE:

फंदे से लटक कर महिला ने दी जान।

लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली के देवगांव कस्बा निवासिनी महिला ने मकान के छत की दूसरी मंजिल पर टीन सेड के रूम मे लगे बास मे साड़ी के टुकड़ा से फांसी के फंदे पर लटक कर आत्म हत्या कर ली। मृतका शादी दूसरी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। देवगांव कोतवाली के देवगांव कस्बा निवासी मृतका का पति राजेश गुप्ता की पहली पत्नी गीता देवी के मृत्यु के बाद चन्दा देवी से दस वर्ष पूर्व दूसरी शादी किया था। पहली पत्नी का लड़का भोला गुप्ता व मृतका का पति राजेश गुप्ता फेरी का काम करते है। सोमवार को पिता-पुत्र दोनो सुबह फेरी पर निकल गये तो स्वजनो व आस पास के लोगो ने बताया कि चन्दा प्रायः बिमार रहती थी बिमारी से परेशान होकर सोमवार को चन्दा देवी ने मकान के दूसरे मंजिल पर पहुंच कर कमरा बन्द कर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। यह जानकारी जब भोला गुप्ता को दोपहर लगभग 12.30 बजे घर पहुंचा। मां को घर मे न पाने पर छत पर गया जहां छत पर कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था। बगल वाले छत से देखा तो मां फांसी लगा ली थी। जिसे देख कर रोने -चिल्लाने लगा। रोने की आवाज पर आस पास के लोग जुट गए। जिसकी सूचना देवगांव पुलिस व अपने पिता व रिश्तेदारो को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल देवगांव सुनील कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को फांसी फदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। महिला की आत्महत्या की सूचना फोरेस्टिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच मे जुटी। देवगांव कस्बा निवासिनी मृतका चन्दा देवी 40 वर्ष पत्नी राजेश गुप्ता को संन्तान, लड़का लड़की नहीं थे। जिससे वह दुःखी रहती थी। चन्दा का मायका जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना के बगथरी गांव मे था। मृत्यु की सूचना पर माता अमरावती व भाई दिनेश मौके पर पहुच गये थे। मायके वालो ने समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नही दी थी। कोतवाल देवगांव सुनील कुमार सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपार्ट के बाद मामला साफ होगा। पहली पत्नी से एक लड़का भोला 20, लड़की खुशबू 22 वर्ष वाराणसी पढ़ती है जब छोटी पुत्री खुशाली 14 विद्यालय गयी थी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई