अधिवक्ताओ ने अनिश्चित कलीन हड़ताल की घोषणा की।

SHARE:

अधिवक्ताओ ने अनिश्चित कलीन हड़ताल की घोषणा की।

लालगंज (आजमगढ़ ) दी बार एसोसिएशन व तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने सयुक्त रूप से जिलाधिकारी आजमगढ को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा को देने पहुंचे अधिवक्ताओ का ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने नहीं लिया और चली गयी। दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने एसडीएम कि कार्यशैली से नाराज होकर लालगंज तहसील में अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि एसडीएम को अब लालगंज से हटा के ही कार्य किया जायेगा। तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है वर्षो से परिसर मे मलवा पड़ा है। तहसील प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान की धज्जियां उडाई जा रही है। गन्दगी के कारण कीड़े, मकोड़े, मच्छरो के साथ साप दिखाई देते रहते है। जिससे संक्रमण बिमारी के साथ-साथ हादसे की समस्या बनी रहती है। तहसील परिसर भष्ट्राचार का बोल बाला है। फाट व पैमाइश के नाम पर धनउगाई कर रहे हैं। जांच कराई जाय जितनी भी पैमाइस हुई सभी मे पांच हजार से लेकर दस रुपए लिया गया है। वही डिस्ट्रीक बार एसोलिएशन के जिलामंत्री मनोज राय ने आरोप लगाया कि फाट के नाम पर बीस बीस हजार की वसूली की जा रही है। कार्यक्रम को हामिद अली, हरी यादव, अशोक अस्थाना सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया। इस अवसर धर्मेश पाठक, ओम प्रकाश वर्मा, अंजनी कुमार सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, इन्दुभान चौबे, विनोद कुमार चौहान, सत्तोष कुमार पाण्डेय, विनय कुमार चौवे, लल्ले मिश्रा, डीडी राय, स्वारथ राम, राजेश सिंह, विजय कुमार, विनय कुमार सिंह, शिव प्रकाश यादव, अरविन्द सिंह, अरुण सिंह, राम विजय सिंह, अकुर मिश्रा, शुभम सिंह, राज गुरु सिंह, प्रियंका रावत, अनूप पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई