मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में गिरिजा शरण इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम डोभी।

SHARE:

मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में गिरिजा शरण इंटर कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम डोभी।

(जौनपुर) श्री गणेश राय इंटर कॉलेज, कर्रा, डोभी में गुरुवार को मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज, मुर्खा, डोभी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र ओम मिश्रा ने 60 में से 54 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, जबकि श्रेयांश विश्वकर्मा ने 53 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं उजाला सरोज एवं तनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विजेता छात्र- छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई