साइबर जागरूकता अभियान के तहत NCC कैडेट्स को साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
*साइबर सेल व थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने 99 UP BN NCC CATC-328 में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम*
*साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील*
शासन द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर सेल के मार्गदर्शन में दिनांक 25.09.2026 को थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत हेन्टल मेडिकल कॉलेज, चण्डेश्वर, आजमगढ़ स्थित 99 UP BN NCC CATC-328 में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में साइबर सेल आजमगढ़ एवं थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एनसीसी कैडेट्स (छात्र/छात्राओं) को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप एवं उससे बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम ने सोशल मीडिया का सतर्कता से प्रयोग करने, अनजान लिंक/कॉल/मैसेज पर विश्वास न करने तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की।
साइबर सेल के आरक्षी सत्येन्द्र यादव द्वारा फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, सोशल इंजीनियरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, बारकोड/QR कोड, APK फाइल, फर्जी वेबसाइट, हनी ट्रैप, सिम कार्ड एवं एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड संबंधी फ्रॉड तथा बायोमेट्रिक फ्रॉड से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं आरक्षी राहुल सिंह द्वारा फर्जी कॉल, अनजान WhatsApp वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन एप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग, फर्जी कस्टमर केयर नंबर एवं UPI फ्रॉड के प्रति कैडेट्स को जागरूक किया गया।
इटौरा चौकी प्रभारी उ0नि0 रंजन कुमार द्वारा साइबर अपराध की घटनाओं के बदलते स्वरूप के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर अपराध की शिकायत हेतु www.cybercrime.gov.in पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर प्रभारी उ0नि0 साइबर सेल रवि प्रकाश गौतम, इटौरा चौकी प्रभारी उ0नि0 रंजन कुमार, आरक्षी सत्येन्द्र यादव एवं का0 राहुल सिंह मौजूद रहे। 99 UP BN NCC CATC-328 के ले0 डॉ0 धीरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।





